Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ

मण्डला 23 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाया जाना है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से 25 जनवरी 2021 को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन प्रातः 11 बजे मतदाता शपथ दिलाएं।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर ली जाने वाली शपथ

 

’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें’।

Related posts

विद्यार्थियों ने बनाई मनमोहक स्वीप रंगोली मानव श्रृंखला बनाकर दिया नैतिक मतदान का संदेश

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएस वीसी संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा समय-सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment