Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

मण्डला 16 फरवरी 2021

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति मण्डला की बैठक 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री एवं सांसद मंडला संसदीय क्षेत्र श्री फग्गनसिंह कुलस्ते करेंगे। बैठक में योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले को प्राप्त आवंटन एवं व्यय की मदवार समीक्षा की जावेगी। इसी प्रकार पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन संबंधी समीक्षा, वन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, ऊर्जा विभाग की समीक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा, सिंचाई विभाग की समीक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित रूरबन मिशन योजना की समीक्षा की जाएगी।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ध्वजारोहण किया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जून 2023

Reva India News

आज ABVP मंडला नगर इकाई की बैठक रखी गई।

Reva India News

Leave a Comment