Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 16 फरवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 17 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 17 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं मंडला पहुंचकर ’’दिशा’’ की बैठक में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 1 बजे रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय मंडला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2ः30 बजे पर्यटन विकास की समीक्षा बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे जेवरा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे विकासखंड नैनपुर के अंतर्गत पाठासिहोरा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बने उच्च स्तरीय पुल पाठासिहोरा से कुरला तक का लोकार्पण करेंगे। श्री कुलस्ते शाम 4 बजे पाठासिहोरा से झुलपुर पहुंचकर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात मंडला के लिए रवाना होकर शाम 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते मंडला से रात्रि 8 बजे जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 19 फरवरी को जेवरा में छात्रावास का लोकार्पण करेंगे एवं दोपहर 1 बजे जेवरा से विकासखंड मेहंदवानी के पगनिया पहुंचेंगे। इसके पश्चात रात्रि 9 बजे चौबिसा पौंड़ी जिला डिण्डौरी से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 20 फरवरी को श्री कुलस्ते जेवरा से प्रातः 11 बजे मंडला के लिए रवाना होंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। 21 फरवरी को राज्यमंत्री प्रातः 11 बजे जेवरा से रवाना होकर मनेरी पहुंचेंगे एवं दोपहर 1 बजे झारिया समाज सम्मेलन में शामिल होंगे।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान के लिए जिला पंचायत ई-गवर्नेंस मैनेजर नियुक्त

Reva India News

जीवनयापन के लिए दी गई आर्थिक सहायता

Reva India News

निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया सीएम राईज स्कूल भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment