Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर योजनाओं का लाभ ले

मण्डला 24 फरवरी 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 के कारण उत्पन्न लॉकडाउन की स्थिति से निपटने के लिये किसानों हेतु पैकेज के अंतर्गत 2.50 करोड़ नए किसानों, पशुपालक को क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जोड़ने हेतु अभियान प्रारभ किया गया है। दुग्ध उत्पादक किसानों एवं पशुपालकों को अल्प अवधि क्रेडिट प्रदाय करने का मूल उद्देश्य उनकी कार्यशील पूंजी, मार्केटिंग आदि आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। किसानों के पास भूमिस्वामी होने के कारण किसान क्रेडिट कार्ड है तो वे अपनी लिमिट बढ़वा सकते है रूपए 1.60 लाख तक की सीमा बीना गारंटी के क्रेडिट कार्ड पर ली जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कृषकों एवं पशुपालकों को अल्पावधि ऋण हेतु बेस रेट ब्याज दर 10.40 प्रतिशत एवं बैंक द्वारा 9 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। डॉ. एम.एल. मेहरा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें मंडला द्वारा बताया गया कि जिले के लक्ष्य 6300 के विरुद्ध अभी तक 6957 प्रकरण पशुपालन केसीसी हेतु बैंकों में प्रस्तुत किए गए है जिसमें से 2596 प्रकरण राशि रु.10.36 करोड़ स्वीकृत हुए है, स्वीकृत प्रकरणों में से 1088 प्रकरण राशि रु. 4.30 करोड़ जारी किए गए है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि बैंकों में उपस्थित होकर अपने स्वीकृत प्रकरण को जारी करवाकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 4 जनवरी 2024

Reva India News

ऑटो यूरियन संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट ने निर्माणाधीन छात्रावास का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment