Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवागत चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

मंडला 26 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंडला जिले में संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं के द्वारा नियुक्त 29 बंधपत्र चिकित्सकों को उनकी पदस्थापना पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को जिले में सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है। नवागत चिकित्सक डॉ. राहुल झारिया, डॉ. रविराज कुशराम, डॉ. मानसी मिश्रा, डॉ. अभिषेक मार्को, डॉ. अवनि गौर, डॉ. स्नेहा कोरी, डॉ. प्रगति शाक्या को जिला चिकित्सालय मंडला आवंटित किया गया है। डॉ. निशावती गौड़, डॉ. स्मृति चौहान, डॉ. कमलेश नागेश्वर को सिविल अस्पताल नैनपुर, डॉ. मनीष ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया, डॉ. ख्याति राकेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर बिछिया, डॉ. देवेन्द्र पटैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिझौरा बिछिया, डॉ. सुभम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया, डॉ. सावित्री मुवेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरहली घुघरी, डॉ. सूरजमल नारगवे, डॉ. नेहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी, डॉ. ऋषभ सिंगौर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगांव, डॉ. मिताली डामौर, डॉ. प्रगति रोमड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज, डॉ. अर्थम शर्मा, डॉ. भूमिका शुक्ला, डॉ. निखिल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी, डॉ. अभिषेक निगम को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगांव बीजाडांडी, डॉ. दीपक पंद्रे, डॉ. अदिति वरकड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास, डॉ. जीवन, डॉ. अजय कुमार मड़ावा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई और डॉ. अमन झारिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंजनी मवई आवंटित किया गया है।

Related posts

अब मैं अपने पैरों पर चलने में पुनः समर्थ हूँ, आत्मनिर्भर हूं – सत्येन्द्र कछवाहा सामाजिक न्याय विभाग से मिली कृत्रिम पैर (केलीपर्स) की सहायता

Reva India News

बिछिया में कोदो-कुटकी उपार्जन केंद्र पर आए किसान का शॉल-श्रीफल से स्वागत कलेक्टर ने किया उपार्जन कार्य का औपचारिक शुभारंभ

Reva India News

मंडला – गुरुवार को विश्व प्रकृति निधि (WWF) भारत सेंट्रल इंडिया लैंडस्केप मंडला

Reva India News

Leave a Comment