Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महात्मा गांधी मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आज जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ का आयोजन 90 साल तक के खिलाड़ी लेंगे भाग

मंडला जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ द्वारा आज 28 मार्च को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संघ की जिलाध्यक्ष सुश्री मिनी सिंह इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, उपाध्यक्ष जमुना उइके, सचिव नेकेश्वर पटैल, कोषाध्यक्ष मिली सिंह ने बताया कि यह आयोजन  स्व. डाॅ एलिक पैट्रिक जाॅर्ज की स्मृति में किया जा रहा है। जिसमें 35 से 90 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे।
जुड़ें खेल से रहें स्वस्थ
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य यह है कि अक्सर लोग बचपन से युवावस्था तक को खेल की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े रहते हैं लेकिन कुछ समय बाद अपनी नौकरी, व्यवसाय आदि में व्यस्त हो जाने के कारण खेल, व्यायाम से दूर होते चले जाते हैं। संघ की जिलाअध्यक्ष सुश्री मिनी सिंह ने बताया कि खेल एक तरह से व्यायाम का ही हिस्सा है जिससे शरीर चुस्त-दुरस्त रहता है। खेल से दूर होते ही कई बार लोग तरह-तरह की बीमारियों से घिरते चले जाते हैं। जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ का प्रयास है कि ऐसे लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए ताकि इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर वे अपने बचपन को तो याद कर ही पाएंगे इसी के साथ खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर वे अपने जीवन को स्वस्थ और प्रसन्न भी बना सकते हैं।
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हो रहे हैं शामिल
संघ के जिलाध्यक्ष सुश्री मिनी सिंह ने बताया कि इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग में 35 से 90 साल तक की आयु वाले लोग शामिल हो रहे हैं। जिसमें 100मीटर से 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर तक की दौड़ होगी। इसी के साथ लाॅंग जंप, शाॅटपुट, डिस्क थ्रो, 3 किमी की पैदल चाल महिला एवं 5 किमी की पैदल चाल पुरूष वर्ग के लिए रखी गई है।
संघ के सचिव नेकेश्वर पटैल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्ष नपाअध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला की सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। आज 28 फरवरी को स्थानीय महात्मा गांधी मैदान में सुबह 9 बजे सर्वप्रथम भारत माता का पूजन, दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगीत एवं मार्चपास्ट के साथ प्रतियोगिता शुरू होगी। शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts

माँ शीतला स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने एवं एम.सी.ए. सिवनी ने जीता मैच |

Reva India News

युवा हुंकार रैली ” एवम् नगरपालिका घेराव , आगामी 26 फरवरी को प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी का युवा हुंकार रैली में आगमन ।

Reva India News

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

Leave a Comment