Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पुरातत्व कार्यालय का किया गया निरीक्षण

मण्डला 14 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला पुरातत्व कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संरक्षित जीवाश्मों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों का उचित रूप से संधारण करें। समय-समय पर पुरातात्विक सामग्रियों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थीकरण भी करें। श्रीमती सिंह ने पुरातत्व कार्यालय में स्थित मूर्तियों, जीवाश्म, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जानकारी, ब्रिटिश कालीन सामग्री, महत्वपूर्ण लेख तथा दस्तावेज आदि की जानकारी प्राप्त की। जिला पुरातत्व अधिकारी हेमंतिका शुक्ला ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा संबंधित उपस्थित थे।

 

परशुराम जी की बाल प्रतिमा का हुआ अनावरण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह की उपस्थिति में जिला पुरातत्व विभाग के सौजन्य से संगमरमर पत्थर पर बनाई गई श्री परशुराम जी की बाल प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। जिला पुरातत्व अधिकारी ने प्रतिमा के अनावरण के दौरान परशुराम जी के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर मूर्तिकार तथा मूर्ति बनाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बांटी गई राशि

Reva India News

47 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ की शपथ

Reva India News

Leave a Comment