Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल लोक अदालत 10 अपै्रल को

मण्डला 3 मार्च 2021

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2021 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 अपै्रल 2021 को सम्पूर्ण देश में किया जाना है। इसी तारतम्य में जिला मण्डला में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर0सी0 वार्ष्णेय के निर्देशन में एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रकाश कसेर के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में सभी प्रकार के राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, विद्युत प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण प्रकरण, भरण-पोषण, चैक बाउन्स, श्रम, राजस्व (जिला न्यायालय एवं मान0 उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण) पारिवारिक वैवाहिक मामले न्यायालय के प्रकरणों के साथ-साथ, भू-अर्जन, बैंक, नगरपालिका, विद्युत विभाग एवं परिवार परामर्श केन्द्र के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के आयोजन के संबंध में समस्त पक्षकारगणों को एवं संबंधित विभागों को सूचित किया जाता है कि अपने अपने विभागों के ऐसे मामले जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जा सकता हो, को चिन्हित कर शीघ्र अतिशीघ्र कार्यालय में संपर्क करें एवं पक्षकारगणों तथा आमजन को सूचित किया जाता है कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों एवं मामलों का निराकरण कराये जाने हेतु संबंधित विभाग या कार्यालय या न्यायालय में संपर्क कर अपने प्रकरणों का निराकरण करायंे, आयोजन का लाभ उठायें एवं शीघ्र और सुलभ न्याय प्राप्त करें।

Related posts

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 10 जनवरी को पीएम जनमन योजना की बैठक लेंगे

Reva India News

जल संरचनाओं के संरक्षण को जन अभियान बनाएं – डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

मंडला कलेक्टर ने किया प्रशासनिक कार्य विभाजन अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियाँ

Reva India News

Leave a Comment