Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने शासकीय प्राथमिक शाला फूलसागर में एफएलएन मेले का अवलोकन किया

                                         प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शासकीय प्राथमिक शाला फूलसागर में आयोजित एफएलएन (बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान) मेले का अवलोकन किया। मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पठन, लेखन और गणितीय कौशल शामिल थे। प्रभारी कलेक्टर ने बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने  कहा कि एफएलएन कार्यक्रम बच्चों की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया। इस इस दौरान शेषमणि गौतम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह पत्रकार वार्ता आयोजित

Reva India News

एसडीएम ने किया ठरका प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण मध्याह्न भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

Reva India News

सर्वे कर प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं टीकाकरण सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment