Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लग रहे हैं कोविड-19 के टीके आज 1270 लोगों का हुआ टीकाकरण

मण्डला 10 मार्च 2021

कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत 1 मार्च 2021 से हो चुकी है। ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को 60 वर्ष हो रही है वह इस निःशुल्क टीकाकरण हेतु पात्र होंगे एवं 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु के ऐसे व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से ग्रसित है मेडिकल प्रमाणपत्र ले कर आते है तो वो भी निःशुल्क टीकाकरण के पत्र होंगे। निकटतम टीकाकरण केंद्र में जा कर अपना आधार कार्ड फोटो आईडी साथ ले जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनाथ सिंह ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर 45-60 वर्ष के गंभीर बीमारी वालों को एवं 60 से उपर के व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च की शाम 4 बजे तक जिसमे हेल्थ केयर वर्कर को फर्स्ट डोज 26 एवं सेकंड डोज 515 एवं फ्रंट लाइन वर्कर को फर्स्ट डोज 29 एवं सेकंड डोज 306 एवं 45-60 को फर्स्ट डोज 16 एवं 60 से उपर को फर्स्ट डोज 378 लगाया गया है, आज कुल 1270 टीके लगाए गए।

Related posts

100 करोड़ की लागत से महाकुंभ स्थल का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके महाकुंभ स्थल में पर्यटन और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे महाकुंभ स्थल में नर्मदा नदी और महापुरूषों के जीवन वृतांत का वर्णन किया जाएगा

Reva India News

जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर  

Reva India News

Leave a Comment