Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यालय स्तरीय स्त्रोत विशेषज्ञों का जीवन कौशल शिक्षा उमंग अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 31 जनवरी 2022

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर छात्र-छात्राओं की विभिन्नों समन्याओं के निवारण एवं उनकी असहजता को दूर करने हेतु समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए जीवन कौशल शिक्षा लागू की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को जीवन कौशल की शिक्षा देने के लिए किया गया है। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम गतिविधियों का संचालन नहीं किया जा रहा था। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे एवं एपीसी (रमसा) मुकेश पाण्डेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले की प्रत्येक शासकीय शालाओं में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का संचालन एवं क्रियान्वयन करने के लिए प्रत्येक शालाओं से प्रत्येक कक्षा स्तर के एक-एक शिक्षक का प्रशिक्षण शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उमावि मण्डला में आयोजित किया गया। जिले के समस्त ब्लाक का कक्षा 9वीं स्तर का प्रशिक्षण में जिले की प्रत्येक शाला के हाईस्कूल स्तर के कुल 197 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मण्डला ब्लॉक के कक्षा 10 स्तर के कुल 38 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त किया जबकि कक्षा 11वीं स्तर के लिए मण्डला ब्लॉक के 15 विद्यालयों से 2-2 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जिले के जीवन कौशल शिक्षा उमंग कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञों में हाईस्कूल स्तर के मास्टर ट्रेनर्स शक्ति पटैल, गायत्री शुक्ला, संजय सिंगौर, हरि शर्मा, ऐहतेशाम नूर, मोहम्मद शादाब खान, शाहिदा कुरैशी एवं किरण यादव थी, जबकि हायर सेकेण्डरी स्तर के लिए विभा मिश्रा एवं संगीता गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। साथ ही जयलक्ष्मी सोनी, प्रवीण वर्मा, देवेन्द्र दुबे, सुमित कुशवाहा, इकबाल खान एवं अंकुश चौरसिया का संपूर्ण प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण

 

छात्र जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने उनके निवारण की खोज पाने में सक्षम बन सके जिसके लिए जीवन कौशल शिक्षा उमंग के 10 कौशल स्व-जागरूकता, सहानुभूति, संवाद कौशल, अंतर्वैयक्तिक संबंध, समालोचनात्मक चिंतन, रचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान, निर्णय लेने की क्षमता, तनाव का सामना, भावनाओं का प्रबंधन, सदाचार आदि गुणों के विकास से संबन्धित कौशल में प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों के जीवन में सहीदृगलत, उचित-अनुचित का ज्ञान इस प्रशिक्षण के माध्यम से कराया जाना है।

Related posts

योगेश चौरसिया एक बार फिर बने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मंडला जिला इकाई के अध्यक्ष

Reva India News

17 जनवरी तक अनिवार्यतः क्रियाशील करें कोविड केयर सेंटर

Reva India News

विक्रमोत्सव 2026 में सृष्टि आरंभ दिवस पर भव्य आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समा

Reva India News

Leave a Comment