Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अमृत महोत्सव के अंतगत आरडी कॉलेज में साइकिल रैली आयोजित

मण्डला, 15 मार्च 2021

रानी दुर्गावती षासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में अमृत महोत्सव के अंतर्गत   15 मार्च को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली में   एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों को प्रभारी प्राचार्यो डॉ टी पी मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मण्डला के ऐतिहासिक स्थल गॉधी मैदान में समाप्त हुई। यह मैदान इसलिए प्रसिद्व है क्यांेकि यहॉ 06 दिसम्बर 1933 को आजादी के नायक महात्मा गॉधी जी आए थे। रैली के प्रारम्भ में  अमृत महोत्सव के संयोेजक डॉ पी कुषवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए विद्याथियों से नई ऊर्जा व नए संकल्पों के साथ इस महोत्सव में भाग लेकर राष्ट्र्र को आजादी के महत्व से परिचित व जागरुक करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ टी पी मिश्रा ने इस अमृत महोत्सव को स्वतं़त्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेने का अवसर बताया। ंडॉ श्रीकान्त श्रीवास्तव ने इस महोत्सव को स्वराज के सपने को पूरा करने का अवसर बताते हुए अधिकतम संख्या में भाग लेकर  आजादी के महत्व को जन-जन तक पहुॅचाने का सभी से आगृह किया। डॉ अनिता झारिया ने इस रैली को अमृत व आत्मनिर्भता के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस साइकिल रैली  को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रषासन एवं डॉ- नवीन तेकाम, डॉ पी एल झारिया, डॉ अनिता झारिया, डॉ जूडिका कुजूर, डॉ बी एल झारिया, डॉ पी भवरे,  डॉ गुलबहार खान, डॉ प्रषान्त पाण्डेय,डॉ अंकिता बिसेन, डॉ अभिषेष प्रताप,, श्री सतीष पटेल, श्री यदुनंदन कछवाहा, श्री कमल यदव ,जगदीष यादव सहित एन एसएस एनसीसी के स्व;ंसेवक विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Related posts

पोंडीमाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली निकाली गई

Reva India News

खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन हेतु शिविर आज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment