Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

मण्डला, 19 मार्च 2021

मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 18 मार्च की शाम 4 बजे से 19 मार्च की शाम 4 बजे तक जिले में 4 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ्य होने वालों में बम्हनी ग्राम कटरा निवासी 37 वर्षीय पुरूष, एस बी आई कॉलोनी ग्राम बिंझिया निवासी 45 वर्षीय पुरूष एवं 15 वर्षीय बालिका तथा ग्राम देवगांव निवासी 55 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीज को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।

Related posts

एडीएम ने किया कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण

Reva India News

अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में शिविर आज, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

मकर संक्रांति पर मिठास और स्नेह कलेक्टर ने बच्चियों को गर्म कपड़े, लड्डू व शिक्षण सामग्री भेंट की

Reva India News

Leave a Comment