Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग ने संग्रहित अवैध शराब पकड़ी

मंडला 26 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी रामजी पाण्डेय के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा छापामार कार्यवाही जारी रखते हुए 24 जनवरी 2025 को मण्डला शहरी क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्राम बर्राटोला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना मण्डला स्थित एक मकान की जाँच की गई। जांच के दौरान मकान में अवैध रूप से संग्रहित विदेशी मदिरा एम.डी. नं. 1 रम की 6 पेटी, ओल्ड मंक रम की 3 पेटी, एम.डी. नं. 1 व्हिस्की की एक पेटी कुल 10 पेटी अर्थात कुल 87 लीटर मदिरा बरामद की गई। जप्त की गई अवैध विदेशी मदिरा की अनुमानित कीमत एक लाख रूपये आंकी गई है। अवैध रूप से संग्रहित करने वाली महिला के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही आबकारी बल के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगा।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 अगस्त 2023

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल लीग का फइनल आज पुलिस लाइन बॉयज और नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के बीच होगा फाइनल

Reva India News

Leave a Comment