Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किल कोरोना अभियान के तहत् बैगा परिवारों का किया गया कोरोना सर्वे

मण्डला 28 मई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक बैगा ग्रामों में जाकर किल कोरोना अभियान संचालित किया जा रहा है इसके लिए बैगा ग्रामों की सूची एवं उनकी जनसंख्या भी जारी की गई है। इसके लिए निर्देशित किया गया है कि निर्धारित बैगा ग्रामों में यदि एएनएम ना हो तो समीपस्थ उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम एमपीडब्ल्यू एवं सुपरवाइजर माध्यम से किल कोरोना सर्वे कराया जा रहा है।

इसमें पुरे जिले में व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें चिन्हित संदिग्ध कोविड-19 बैगा व्यक्तियों की जनसंख्या 44 कोविड-19 संक्रमित बैगा व्यक्तियों को दवाई किट की प्रदत्त संख्या 44 एवं ग्राम में बैगा जनसंख्या को लगाए गए वैक्सीन की संख्या 501 एवं कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई बैगा व्यक्तियों की संख्या 0 है।

Related posts

एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण, कलेक्टर ने टीम का किया सम्मान

Reva India News

जिले को 560 एमटी यूरिया प्राप्त हुआ चिरईडोंगरी में लगी चंबल फर्टीलाईजर की रैक  

Reva India News

राजस्व प्रकरणों के लक्ष्य को 15 जनवरी तक प्राप्त करें अधिकारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment