Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 28 मई 2026

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 31 मई को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में बताया गया है कि तम्बाकू, शराब, नशीली दवाइयों एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज, युवाओं और बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष 2026 की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश, निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” पर आधारित गतिविधियाँ संचालित होंगी।

कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, पुलिस विभाग, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद मण्डला क्षेत्र में सुबह 8 बजे बड़े चौराहा (उदय चौक) से नगरपालिका परिषद मण्डला तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर तम्बाकू निषेध से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम, शपथ एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित होंगी।

Related posts

41 बूथ लेवल ऑफिसर्स को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे अपर कलेक्टर

Reva India News

सांदीपनी स्कूल परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

Reva India News

कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण स्थगित

Reva India News

Leave a Comment