Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

मण्डला 28 मई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार कोविड-19 के रोगियों की शीघ्र पहचान व त्वरित उपचार के उद्देश्य से किल कोरोना-3 अभियान प्रारंभ किया गया था। अब प्रदेश में अधिकाधिक जनसंख्या तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किल कोरोना-4 अभियान 25 मई से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत् महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत ग्रामीण विकास व नगरीय विकास विभाग के अमले द्वारा गतिविधियां की जायेगी। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गृहभेंट कर स्क्रीनिंग करेगी तथा सर्दी, खांसी, जुकाम के रोगियों को चिन्हित करेंगे। स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के दलों द्वारा जिन ग्रामों में एक्टिव केसों की संख्या होगी वहां सर्वे किया जायेगा।

इन दलों के अलावा सुपरवाइजर्स के दल भी तैनात किए गये हैं जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दलों की मॉनिटरिंग करेंगे। सुपरवाइजर्स के दल को जुकाम, खांसी, बुखार जैसे रोगों से संबंधित उपचार के लिए एन्टीबायोटिक टेबलेट, एन्टी पायरेटिक, एन्टासिड, विटामिन व इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट के साथ-साथ सेनेटाइजर, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण भी दिए गए हैं। सुपरवाइजर्स के दल मरीजों में रोगों के लक्षणों के आधार पर दवाई वितरित करेंगे तथा गोलियां सेवन करने की विधि समझायेंगे। आवश्यकता होने पर कोविड के संभावित रोगियों का टेस्ट फीवर क्लीनिक के माध्यम से कराया जायेगा। कोविड मरीजों को होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी जायेगी तथा यदि घर में जगह नहीं है तो संस्थागत क्वारेंटिन किया जायेगा। 27 मई 2021 को सर्वे दलों द्वारा 31 कोविड सस्पेक्टेड केस चिन्हाकित किये गये। 50 व्यक्तियों को मेडिसन किट दी गई। 148 व्यक्तियों का सेम्पल लिया गया जिसमें पॉजीटिव केस 3 चिन्हाकित किये गये।

Related posts

योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को हेल्पलाईन के निराकरण में 94.29 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

अनुराग चौरसिया बने सांसद प्रतिनिधि

Reva India News

शासकीय पीएम एक्सीलेंस रानी दुर्गावती कॉलेज में युवा संगम मेला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment