Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

12 से 14 वर्ष के बच्चों का शुरू हुआ कोविड टीकाकरण महाराजपुर में कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं

मण्डला 23 मार्च 2022

शासन के निर्देशानुसार 23 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कन्या स्कूल महाराजपुर में आयोजित टीकाकरण सत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य टीम से बच्चों के कोविड टीकाकरण की व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के पूर्व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करें। श्रीमती सिंह ने टीकाकरण के लिए पहुंचे 12 से 14 वर्ष के बच्चों से आत्मीय चर्चा भी की तथा उन्हें कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टीका लगा चुके बच्चों से भी उनके स्वास्थ्य एवं अनुभव के बारे में जाना।

 

स्कूल की छत को दुरूस्त करने के निर्देश

 

कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान कन्या स्कूल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्कूल की छत को दुरूस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधोसंरचना संबंधी जरूरी कार्य प्राथमिकता से पूरा करें। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला टीकाकरण अधिकारी वाईके झारिया, डीपीसी, एपीसी मुकेश पांडे, रंजीत गुप्ता एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को होगा

Reva India News

वृद्धा आश्रम रपटाघाट में विधिक जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की नवीन आपराधिक कानूनों की मासिक समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment