Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामनगर ध्वज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

मण्डला 5 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस मनोज धुर्वे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित ध्वज परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने लोगों को पर्यावरण एवं पेड़ के महत्व के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पेड़ जरूर लगाएं। कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर कोविड वैक्सीनेशन कराने की समझाईश दी। उन्होंने मनरेगा, पेयजल, पीडीएस, पोषण आहार वितरण एवं अन्य विषयों पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से जानकारी ली एवं जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

अधिकारी की संवेदनशीलता, प्रशासन की सफलता का आधार : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में रखें नजर – डॉ. सिडाना एमसीएमसी कमेटी का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

मंडला गौरव दिवस पर गौरव वाहन रैली को मंत्री श्रीमती उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment