Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

मण्डला 8 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मई माह में आपदा प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई विस्तृत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने होमगार्ड्स से बारिश के पूर्व की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी जरूरी वस्तुओं की जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने ईईपीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान प्रभावित होने वाले पुल-पुलियों की जानकारी तैयार रखें। इसी प्रकार बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर संकेतक एवं साईनबोर्ड लगाएं। बैठक में एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, होमगार्ड प्लाटून कमांडर परस्ते एवं संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर कम्यूनिकेशन प्लान तैयार रखें। कम्यूनिकेशन प्लान में सभी जरूरी संपर्क नंबर संधारित करें। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम के दौरान होने वाली बीमारियों के लिए जरूरी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। इसी प्रकार सर्पदंशरोधी दवाईयां एवं इंजेक्शन सभी पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर भी पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जल जनित बीमारियां एवं सर्पदंश आदि से बचाव के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य एडवाईजरी जारी करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग से जिले के बांधों के जल स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूआरडी बांधों के गेट की तैयारी एवं अन्य जरूरी कार्य पूर्ण रखें।

Related posts

स्ट्रीट वेंडर्स से भेंट कर दी गई वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी

Reva India News

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना अजाक का औचक निरीक्षण

Reva India News

अंजनिया कॉलेज में हुआ बाल विवाह निषेध जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment