Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत स्काऊट्स एवं गाईड्स निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी

मण्डला 15 जून 2021

निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाईड्स म.प्र. से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्यप्रदेश राज्य परिषद का कार्यकाल 5 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात् राज्य परिषद के प्रस्ताव एवं राज्य शासन द्वारा दी गई अनुमति पश्चात् के निर्वाचन के लिए 14 जून 2021 को अधिसूचना जारी की गयी है। इस निर्वाचन में एक राज्य मुख्य आयुक्त एवं 10 उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन सम्पन्न किया जायेगा। उक्त पदों के लिए 30 जून तक नामांकन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। एक पद को संख्या से अधिक नामांकन प्राप्त होने की दशा में 28 जुलाई 2021 को निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा। कार्यालय द्वारा निर्वाचक मण्डल की सूची जारी कर दी गयी है। स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन पदेन अध्यक्ष होगें और महामहिम राज्यपाल संस्था के मुख्य संरक्षक रहेंगे।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में सुजुकी मोटर का प्लेसमेंट ड्राइव

Reva India News

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को 50 से अधिक स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजन

Reva India News

भरवेली बालाघाट ने पुणे को 6 / 1 से दी पटखनी मुंबई ने डोंगरगढ़ को 2 / 0 से दी शिकस्त दी आज कोलकाता व जयपुर और औरंगाबाद व गोंदिया के बीच होगी भिड़ंत

Reva India News

Leave a Comment