Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण

18 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मई माह में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियांे का सम्मान एवं पीपीओ वितरण किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए गए हैं उनमें बीईओ कार्यालय बिछिया से श्री खुमान सिंह पट्टा, श्री बिहारी लाल सांडया एवं श्री ब्रजेन्द्र कुमार पटेल, बीईओ नैनपुर से श्रीमती रीता येरमा एवं श्री विजय कुमार ठाकुर, बीईओ नारायणगंज से श्री राजेन्द्र कुमार पटेल, बीईओ मोहगांव से श्री निरंजन कुमार अग्रवाल, बीईओ मंडला से श्रीमती शोभा क्षत्री, श्री अमरलाल जंघेला, श्री निर्मल कुमार पटेल, श्री सतीश कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला से श्रीमती अनुसुईया भारद्वाज, भूमि संरक्षण मंडला से श्री अवध बिहारी डहेरिया, पुलिस अधीक्षक मंडला से श्री रोशन लाल राजनेगी एवं श्री रघुवीर सिंह मरावी तथा 35वी बटालियन मंडला से श्री मदनसिंह मरावी शामिल हैं।

Related posts

मूर्ति को विसर्जन स्थल पर ले जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों की होगी अनुमति धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहारों के संबंध में कलेक्टर ने जारी किए दिशा-निर्देश

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

शासकीय कर्मचारियों सहित वाहन चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment