Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दस्तक अभियान के तहत घर-घर होगी बच्चों की स्क्रीनिंग

मण्डला 9 जुलाई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि दस्तक अभियान का आयोजन 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ए.एन.एम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ़द्वारा घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्‍चों को होने वाली बीमारियों की पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित करेगें। दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रंबधन करना है जिससे बाल मत्यु दर में कमी लाई जा सके।

 

दस्तक अभियान में की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ –

 

समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल। 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन। 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो में बाल्यकालीन दस्त रोगी की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरुकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाना।

9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण। बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों में वृद्धि विंलब की पहचान। समूचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश समुदाय को देना। एस.एन.सी.यू एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन। गृह भेंट के दौरान आंशिक रुप से टीकाकृत एवं छुटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना। दस्तक के दौरान बच्चों में कोविड-19 के लक्षण मिलने पर बच्चों को कोविड-19 जाँच हेतु रैफर करें।

Related posts

रिंकू इलेवन ने 46 रनो से जीता मैच!

Reva India News

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है – कलेक्टर संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मोंटफोर्ट स्कूल में आयोजित  

Reva India News

19 से 25 नवम्बर 2021 तक ’कौमी एकता सप्ताह’ का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment