Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

मण्डला 9 जुलाई 2021

कोरोना वायरस मुख्यतः एक फ्लू जैसी बीमारी है, यह वायरस मनुष्य से मनुष्य में फैलता है। वायरस से प्रभावित होने पर बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने वा खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है। बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुऐं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। धैर्य बनाए रखते हुए चिकित्सक से जरूरी परामर्श लेना चाहिए।

Related posts

24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में होगी विशेष गतिविधियाँ

Reva India News

बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ बैठक संपन्न नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Reva India News

कान्हा में चार दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment