Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन आज

मण्डला 25 जुलाई 2021

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शासकीय आई.टी.आई. रसैयादोना में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। केंपस ड्राइव में शिवशक्ति बायोटेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर कंपनी के द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को कम से कम बारहवी पास, आयु 18 वर्ष से 34 वर्ष तक के बेरोजगार युवक, युवती अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं।

Related posts

गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज प्रतिबंधित

Reva India News

श्रमोदय आदर्श आईटीआई द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment