Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल के लिए ड्यूटी निर्धारित

मण्डला 24 जुलाई 2021

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने म.प्र. लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020-21 के लिए संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में उन्होंने कहा है कि जिला मुख्यालय के 20 परीक्षा केन्द्रों में 25 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2:15 बजे से 4:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई है। उन्होंने परीक्षा के दौरान आईसोलेशन कक्ष एवं कोविड परीक्षा सेंटर में परीक्षार्थियों के परीक्षा लिए जाने संबंधी कार्य के लिए डॉक्टरों एवं एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. तेज सिंह ताराम एवं एएनएम सुश्री स्मिता पटैल की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार रानी अवंती बाई शास.क.हा.सेकेण्डरी स्कूल में डॉ. लकी चौरसिया एवं एएनएम सुश्री सरोज कछवाहा की ड्यूटी लगाई गई है।

Related posts

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने कलेक्टर ने गठित किया उड़न दस्ता वन स्टॉप सेंटर मंडला में जिला कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

क्रीडा परिसर में प्रवेश हेतु आवेदन 25 अप्रैल तक जमा होंगे

Reva India News

आशीष द्विवेदी ने ली नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता

Reva India News

Leave a Comment