Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए तैयारियाँ पुख्ता रखें – हर्षिका सिंह

मण्डला 6 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग बाढ़ नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए अपने स्तर पर सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता रखें। उन्होंने जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए ऐसे क्षेत्रों में बाढ़ राहत के लिए प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भारी बारिश के बाद घुघरी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सहित अन्य बिन्दुओं पर पूरी तैयारी रखें। इसी प्रकार जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ संभावित इलाकों में आश्रय स्थल भी चिन्हित करें। उन्होंने रपटा पुल में आवागमन को संपूर्ण बारिश के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बिछिया क्षेत्र में स्थित बांधों के जल स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों एवं उपायों को तैयार रखें। उन्होंने आपदा राहत दल, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, होम गार्डस की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोरों की सूची संधारित करते हुए उनके संपर्क नंबर भी प्राप्त करें। श्रीमती सिंह ने वर्तमान में जिले में ब्लॉकवार वर्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश तथा अन्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रकरण स्वीकृत कर राहत जारी करें।

 

खतरनाक स्थानों पर न जाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की कि बारिश के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर न जाएं। इसी प्रकार बारिश के दौरान सैर-सपाटा, पिकनिक तथा अन्य स्थानों पर भी न जाएं। उन्होंने परिजनों से अपील की कि अपने बच्चों को खतरनाक स्थानों पर सेल्फी एवं अन्य गतिविधियाँ न करने की समझाईश दें।

Related posts

रोजगार युवा संगम मेले में 121 युवाओं का चयन

Reva India News

हिरदेनगर में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन .कथा में पहुंचे प्रभारी मंत्री, मंडला सांसद, कैबिनेट मंत्री

Reva India News

नए शिक्षण सत्र की समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करें – सीईओ जिला पंचायत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई एफएलएन की समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment