Reva India News
Other

आज जिले भर में मनाया जाएगा अन्नोत्सव कार्यक्रम जिले की 526 पीडीएस दुकानों पर होगा निःशुल्क राशन वितरण पीएम श्री मोदी तथा सीएम श्री चौहान करेंगे संबोधित

 

मण्डला 6 अगस्त 2021

7 अगस्त 2021 को संपूर्ण प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। मंडला जिले में भी 526 पीडीएस दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत् पात्र एवं चिन्हित हितग्राहियों को निःशुल्क राशन वितरण किया जाएगा। प्रत्येक पात्र हितग्राही को 10 किलो खाद्यान्न बैग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सजीव संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम टाऊनहॉल में होगा

 

जिले की कुल 526 पीडीएस दुकानों में अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका मंडला परिसर स्थित टाऊनहॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, हितग्राही तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

अन्न उत्सव कार्यक्रम के लिए हुई तैयारियाँ

7 अगस्त 2021 दिन शनिवार को अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत् 10 किलो खाद्यान्न बैग का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार जिले भर की पीडीएस दुकानों में भी अन्न उत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। पीडीएस दुकानों की रंगाई-पुताई, योजनाओं से संबंधित फ्लैक्स-बैनर, सजीव संबोधन सुनने के लिए व्यवस्थाएँ तथा स्थानीय स्तर पर मंचीय कार्यक्रम के लिए तैयारियाँ की गई हैं। स्थानीय हितग्राही तथा जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

पीले चावल देकर किया आमंत्रित

प्रदेश के साथ-साथ जिले भर में भी निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का यह कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा अन्नोत्सव के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी की गई हैं। चिन्हित हितग्राहियों को मंच से निःशुल्क खाद्यान्न बैग प्रदान किया जाएगा। स्थानीय अमले द्वारा हितग्राहियों को कार्यक्रम में शामिल होने तथा खाद्यान्न प्राप्त करने पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया।

 

यह रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत 7 अगस्त 2021 को अन्नोत्सव कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाईन जुड़ेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात् अभियान के लिए बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद करेंगे तथा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात स्थानीय स्तर पर चिन्हित हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाएगा।

Related posts

जिले में मिले 10 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

उपसरपंच ने की दलित युवक की जमकर मारपीट । पुलिस अधीक्षक एवं अजाक थाने में की पीड़ित ने की शिकायत

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ द्वारा नाबार्ड स्वच्छता से विकास कार्यक्रम का शुभारंभ एवं कृषि से संबन्धित कार्यों का किया गया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment