Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पति के मना करने के बावजूद पुष्पा ने लगवाया टीका ससुर ने साथ लाकर कराया धात्री महिला का वैक्सीनेशन

मण्डला 27 सितम्बर 2021

वैक्सीनेशन के महाभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं, तमाम अटकनों को विराम देते हुए लोग स्वप्रेरणा से अपना वैक्सीनेशन करा रहे हैं। ऐसा एक प्रकरण सामने आया है जिसमें धात्री माता ने अपने पति की इच्छा के विपरीत ससुर के साथ टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन कराया।

जानकारी के अनुसार बीजाडांडी विकासखण्ड के ग्राम सलैया निवासी पुष्पा भवेदी का 3 माह का बच्चा है जिसके कारण उसके पति सुदन भवेदी उसे वैक्सीन लगवाने के लिए मना कर रहे थे। उनके पति का कहना था कि बच्चा अभी छोटा है इसलिए अभी टीका लगवाना उचित नहीं जबकि उसके पति सहित परिवार के अन्य लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करा लिया था। आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार समझाईश देते हुए पुष्पा को बतलाया गया कि टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप और आपका बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे। बेहतर काउंसलिंग से पुष्पा ने टीका लगवाने का मन बनाया और अपने ससुर संतोष भवेदी से अपने मन की बात साझा की। ससुर ने जागरूकता का परिचय देते हुए पुष्पा की भावनाओं का सम्मान किया और साथ में लाकर उसका वैक्सीनेशन कराया। पुष्पा पूरी तरह स्वस्थ है उसे वैक्सीन का किसी प्रकार का कोई साईडइफेक्ट नहीं हुआ जिस पर उसके पति सुदन ने भी खुशी जाहिर की तथा विभागीय अमले के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वैक्सीनेशन के बाद पुष्पा बहुत खुश है। उसने सभी गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को संदेश देते हुए उनसे भी जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह किया है।

Related posts

रात्रि चौपाल पुतर्रा में लगाई गई विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

Reva India News

जिले में लागू माइक्रोबीट सिस्टम के तहत यातायात, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अहिल्या यादव को मिली आर्थिक मजबूती और सम्बल

Reva India News

Leave a Comment