Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्रेडिट आउटरीच अभियान 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक

मण्डला 14 अक्टूबर 2021

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के समग्र आर्थिक विकास को बल देने के लिए समस्त बैंकों की सभी शाखाओं में प्रतिदिन 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2021 तक ’’क्रेडिट आउटरीच अभियान’’ चलाया जाएगा जिसके तहत विकासखंड स्तर पर भी ’ऋण वितरण कैंप तथा जिला स्तर पर मेगा ऋण वितरण कैंप’ का आयोजन होगा। यह अपने तरह का पहला ऋण वितरण कैंप होगा जिसमें भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी बैंक एक साथ एक मंच पर आकर देश के साथ-साथ जिले के आर्थिक विकास में ऋण वितरण द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिसमें कृषकों एवं नए ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

 

अभियान में ये मिलेगी सुविधाएँ

 

 

समस्त बैंकों के विभिन शाखाओं द्वारा इस क्रेडिट आउटरीच अभियान के दौरान जिले के लोगों के आर्थिक सहयोग हेतु पात्र हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर एवं स्प्रिंकलर के लिए ऋण, थ्रेसर ऋण, वेयर हाउस ऋण, कोल्ड स्टोर ऋण, फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए ऋण, एग्रिकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत ऋण, पीएमएफएमई के तहत ऋण, कृषक उत्पादक संगठन ऋण एवं अन्य कृषि उपकरण हेतु ऋण के साथ साथ स्व-सहायता समूह ऋण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण, एएचआईडीएफ के तहत ऋण, ईसीएलजीएस ऋण, स्टैंडअप इंडिया के तहत ऋण, अन्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई के लिए ऋण, आत्मनिर्भर भारत स्कीम के तहत ऋण, रिटेल ऋण, शिक्षा ऋण, गृह ऋण, वाहन ऋण, एवं व्यक्तिगत ऋण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वित्तीय समावेशन की योजनाओं से जिले के लोगों को आच्छादित किए जाने के साथ-साथ उन्हे डिजिटल भुगतान के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ से कृषकों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही वैसे लोग जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर हो चुकी है उन्हे प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना से आच्छादित किया जाएगा। जिले के लोग इस विशेष अभियान में नजदीकी शाखाओं से संपर्क कर आर्थिक उन्नति के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में राज्य एवं जिले के लोगों की आर्थिक उन्नति की यह अनोखी पहल भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य एवं जिले की समस्त बैंकों के सहयोग से अभियान चलाकर की जा रही है।

 

ऋण वितरण कैंप कार्यक्रम

 

जिन किसान बंधुओं का कृषि ऋण कालातीत हो गया है उसका नवीनीकरण करते हुए बढ़े हुए स्केल ऑफ फाइनेंस के आधार पर पुणः किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। लोगों के आर्थिक सहयोग हेतु जिले के सभी बैंक शाखाओ में प्रतिदिन ऋण वितरण का आयोजन किया जाएगा साथ-साथ विकासखंड स्तर पर एवं जिला स्तर पर बिछिया में 16 अक्टूबर को, नैनपुर में 18 अक्टूबर को, मवई में 27 अक्टूबर को, मंडला में 8 नवम्बर को, घुघरी में 9 नवम्बर को, मोहगाँव में 10 नवम्बर को, बीजाडांडी में 11 नवम्बर को, नारायणगंज में 12 नवम्बर को एवं निवास में 15 नवम्बर को भी समस्त बैंको की शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंडला में मेगा ऋण वितरण कैंप 25 अक्टूबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।

Related posts

निर्वाचन प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं का समाधान जरूर करें – हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण

Reva India News

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक – डॉ. मोहन यादव परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है, जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है।

Reva India News

Leave a Comment