Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले की 760 लाड़लियों को छात्रवृत्ति का हुआ वितरण

मण्डला 14 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तर पर भी जिला पंचायत सभागार में उत्सव का आयोजन किया गया। इसी प्रकार विभिन्न स्तरों पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़लियों के लिए संदेश को वितरित भी किया गया। साथ ही श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाडलियों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत मंडला जिले की 760 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।

Related posts

बालक छात्रावासों का किया निरीक्षण फोर्टीफाइड चावल के महत्व को समझाया

Reva India News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लिए आवेदन आंमत्रित

Reva India News

घर में संग्रहित अवैध शराब जप्त

Reva India News

Leave a Comment