Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र.रा.क.संघ के प्रांतीय प्रमुखों ने ली बैठक*

मंडला, म प्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वजीत सिसोदिया एवं प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री माननीय नरेश शर्मा, सम्भगीय अध्यक्ष डी सी वृछलिया, सम्भगीय कोषाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा के साथ मण्डला प्रवास पर पहुंचे।

आज 11 बजे पी डब्ल्यू डी विश्राम गृह में जिला स्तरीय संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरुवात की गई।

संगठन मंत्री जी ने सभी सदस्यों को संगठन की रीति नीति और कार्य विभाजन के संबंध में विस्तार से बताया। सम्भगीय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष द्वारा संभाग मुख्यालय में आगामी 13 एवं 14 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की । महामन्त्री जी द्वारा म प्र राज्य कर्मचारी संगठन के 21 सूत्रीय मांगों पर शासन प्रशासन के वार्तालाप ओर कर्मचारी हित में संगठन के समस्त सहयोग के विषय में विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी के साथ तहसील और विकासखण्ड स्तर की कार्यकारिणियों के विस्तार और सदस्यता को बढ़ाने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष श्री डी एस धुर्वे एवं जिला सचिव श्री सी जी नामदेव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सम्भागीय उपाध्यक्ष शरद मेश्राम द्वारा किया गया।

बैठक में संघ के घनश्याम ज्योतिषी, विनोद जायसवाल, तेजलाल पटेल, सी एम सिंह, राजेश खरे, विनीत परिहार, सुरेश छाटा, अनिल भोयर, रजक जी, राधेलाल नरेटी, प्रकाश कुडापे, शशिकांत सिंह युगल पटेल आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे ।

Related posts

फोटो निर्वाचक नामावली 2026 के प्रारूप प्रकाशन की गतिविधियाँ

Reva India News

खेती आधुनिक ढंग से करें, बच्चों को शिक्षा दें और नशा से दूर रहें – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने पड़रिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

आपदा प्रबंधन के जिला स्तरीय कॉल सेंटर के संचालन विषयक प्री-बिड ऑनलाईन मीटिंग आज  

Reva India News

Leave a Comment