Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 अक्टूबर से दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने प्रारम्भ होगा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

मंडला 24 सितंबर 2025

पशुपालकों, किसानों को कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार, सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक, एम्ब्रयो ट्रांसफर तकनीक, पशु पोषण, बीमारियों से पशुओं के बचाव, टीकाकरण की जानकारी एवं दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से जिले में 2 अक्टूबर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान प्रारम्भ किया जायेगा। इस अभियान के तहत गाँव-गाँव जाकर पशुपालकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की जाएगी।

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान सम्पूर्ण प्रदेश में तीन चरणों में संचालित किया जायेगा। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं से होगी। प्रथम चरण 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के प्रथम चरण में 10 या उससे अधिक गाय/भैंस रखने वाले पशुपालकों से व्यक्तिगत संपर्क किया जायेगा। द्वितीय चरण में 5 या अधिक गाय/भैंस रखने वाले पशुपालकों एवं तृतीय चरण में 1 से 5 गाय/भैंस रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जायेगा।

अभियान के तहत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौ-मैत्री/गौसेवक पशुपालकों से घर-घर जाकर मिलेंगे और उन्हें अभियान से सम्बंधित जानकारी साझा करेंगे। सम्पूर्ण अभियान की निगरानी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा की जायेगी।

Related posts

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित रतनपुर चौकी स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

जनविश्वास शिविर के तहत कलेक्टर ने ली ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक सचिव, जीआरएस सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

Reva India News

7 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment