Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पौंड़ीमाल के उच्च श्रेणी शिक्षक निलंबित एवं अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त  

मण्डला 27 अक्टूबर 2021

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2021 द्वारा कलेक्टर हर्षिका सिंह के भ्रमण के दौरान माध्यमिक शाला पौंडी माल विकासखंड बीजाडांडी में पदस्थ श्री चमनधन सिंह ठाकुर उच्च श्रेणी शिक्षक को अपने कर्तव्य के प्रति लंबे समय से अनाधिकृत अनुपस्थित होने के कारण श्री ठाकुर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। उन्हें म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9(1) के अन्तर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हए श्री चमनधन सिंह ठाकुर उच्च श्रेणी शिक्षक मा.शा.पौड़ीमाल विकासखंड बीजाडांडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही श्री ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी एवं विभागीय जांच हेतु आरोप पत्रादि पृथक से जारी किये जायेंगे। सहायक आयुक्त ने आदेशित किया है कि इस आदेश की प्रभावशीलता के दौरान श्री चमनधन सिंह ठाकुर उच्च श्रेणी शिक्षक मा.शा.पौड़ीमाल विकासखंड बीजाडांडी का मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणगंज रहेगा और श्री ठाकुर बिना पूर्व अनुमति प्राप्त किये मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के बीजाडांडी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में प्राथमिक शाला पौंडी माल विकासखंड बीजाडांडी में कार्यरत अतिथि शिक्षक सुश्री उमा कुशराम के शैक्षणिक मापदण्डों के तहत व्यवहार नहीं पाये जाने के कारण पृथक किया गया है। साथ ही प्रधानपाठक प्राथमिक शाला पौंडी माल विकासखंड बीजाडांडी को आदेशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सुश्री कुशराम को पृथक कर पात्र एवं योग्य अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें, जिससे कि किसी भी प्रकार से शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान – जिले में अभी तक 6 हजार 233 आवेदन प्राप्त 4 हजार 80 का हुआ निराकरण

Reva India News

फुटबॉल मैच में दिखा जबरदस्त उत्साह विदेशो से आए खिलाड़ी टूर्नामेंट में ले रहे हिस्सा

Reva India News

राम नवमी पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment