Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होगा शिविर

मण्डला 23 नवम्बर 2021

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय मण्डला मे ईएनटी विशेषज्ञ ना होने के कारण डॉ. अमित अग्रवाल, पीजीएमओ ईएनटी सिविल अस्पताल रांझी जबलपुर को माह में दो दिवस जिला चिकित्सालय मण्डला में मेडिकल बोर्ड में सेवायें देने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश अनुसार डॉ. अमित अग्रवाल, पीजीएमओ ईएनटी 24 नवम्बर 2021 को जिला चिकित्सालय मण्डला में अपनी सेवायें प्रदाय करेंगे। इनके द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी कार्यवाही की जायेगी। अतः श्रवण बाधित दिव्यांगजन उक्त शिविर में आवश्यक दस्तावेज का आधार कार्ड, समग्र आई.डी., तीन फोटो, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि हो तो) के साथ उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं ताकि उनका परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जा सकें। इस शिविर में केवल श्रवणबाधित दिव्यांगजनों की जांच की जायेगी अन्य विधा से संबंधित दिव्यांगजनों की जांच निर्धारित दिवस मंगलवार में की जायेगी।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से कैसे अपना बचाव करें

Reva India News

योग दिवस पर मंडला में वृहद रक्तदान शिविर, 500 यूनिट संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित माहिष्मती घाट पर मोबाइल यूनिट से होगी शुरुआत, जिला अस्पताल और ज्ञानदीप स्कूल में लगेंगे मुख्य कैंप

Reva India News

Leave a Comment