Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में रोजगार शिविर आयोजित, 86 युवकों का हुआ प्राथमिक चयन 24 को नारायणगंज में होगा रोजगार शिविर आयोजित  

मण्डला 23 नवम्बर 2021

जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड नैनपुर द्वारा 22 नवम्बर 2021 को रोजगार केम्प आयोजित किया गया। रोजगार मेले में 125 बेरोजगार युवकों ने प्रतिभागिता की, जिसमें एसआईएस कम्पनी अनूपपुर द्वारा 86 युवकों का प्राथमिक चयन किया गया। एसआईएस कम्पनी के द्वारा प्राथमिक चयन के साथ-साथ नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। रोजगार मेले में विकासखण्ड प्रबंधक नूरजहां बैगम एवं एसआईएस कम्पनी से दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। आगामी दिनांक में आयोजित होने वाले रोजगार केम्प में 24 नवम्बर को कार्यालय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत नारायणगंज में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 25 नवम्बर को कार्यालय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत निवास में, 26 नवम्बर को कार्यालय ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन मंडला में, 27 नवम्बर को कार्यालय ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन बीजाडांडी में तथा कार्यालय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत मवई में 29 नवम्बर को एवं 30 नवम्बर को कार्यालय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत मोहगाँव में रोजगार शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Related posts

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

Reva India News

ग्रामीण अंचल में होमस्टे से साकार हो रही आत्मनिर्भरता की नई राह, कलेक्टर ने सराहा

Reva India News

मंडला जिले में 14 और 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जाएगा गौरव दिवस के लिए वीरनायकों की गौरव गाथा, गोंड़ी पेंटिंग और सैला नृत्य के सुझाव दिए गए शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को गौरव दिवस में प्रदर्शित किया जाएगा गौरव दिवस में नर्मदाजी की महाआरती कर दीपदान करने के सुझाव दिए गए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के आयोजन के लिए सुझाव आमंत्रित किए

Reva India News

Leave a Comment