Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंजीयन में आधार कार्ड में लिंक मोबाईल नंबर दर्ज कराएं किसान

मण्डला 26 नवम्बर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उपार्जित होने वाली धान के भुगतान के संबंध में कृषकों का भुगतान उनके आधार लिंक खाते में किए जाने हैं। इस संबंध में जिन कृषकों को एसएमएस प्राप्त हो रहा है वे अपने पंजीयन में मोबाईल नम्बर का अपने उर्पाजन/पंजीयन केन्द्र पर जाकर आवश्यक संशोधन कराएं।

इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि उचित मूल्य पर उपार्जित स्कंध का भुगतान संबंधित कृषक को उसके आधार लिंक खातों में ही किया जाना है और यदि किसी अन्य खाते में भुगतान किया जाता है इसके लिये यह आवश्यक है कि सभी किसान जिन्होंने फसल विक्रय के लिये पंजीयन कराया है उनको उनके आधार नंबर से कम से कम एक खाता लिंक होना चाहिये जिस पर विक्रय फसल की राशि का भुगतान किया जा सके। इस संबंध में विभाग द्वारा दो स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। प्रथम स्तर पर हितग्राही द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर एवं आधार नंबर का मिलान किया जा रहा है, जिससे आधार नंबर का सत्यापन ओटीपी के माध्यम से किया जा सके और दूसरे स्तर पर उक्त आधार नंबर में दर्ज खाते का सत्यापन भी किया जायेगा। इस संबंध में सभी पंजीकृत किसानों को एसएमएस भेजा गया है। इस वर्ष समर्थन मूल्य का भुगतान किसान के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। अतः संबंधित किसान नजदीक के आधार पंजीयन केन्द्र पर जाकर अपने आधार नंबर में पंजीयन में उल्लेखित मोबाईल नंबर दर्ज कराए ताकि भुगतान करने में विलम्ब/कठिनाई न हो और हितग्राही को सही समय पर उनकी फसल का भुगतान प्राप्त हो सके और उनको आधार लिंक मोबाईल नंबर पर जानकारी/ओटीपी प्राप्त हो सके।

Related posts

वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया

Reva India News

एसडीएम श्री सचिन जैन ने आंगनवाड़ी, राशन दुकान व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, जनगणना प्रशिक्षण में दिए निर्देश

Reva India News

बीजाडांडी में जल समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment