Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

मंडला 24 अप्रैल 2025

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज जिला योजना भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिहार के मधुबनी से प्रसारित राष्ट्रीय आयोजन का सीधा प्रसारण था, राष्ट्रीय  कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया, जिसे सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने देखा एवं सुना। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पंचायती राज संस्थाओं के महत्व पर प्रकाश डाला और ग्रामीण विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायतें जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े सभी लोगों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

Related posts

कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने मुस्कान रिहैबिलिटेशन सेंटर के विशेष बच्चों से की आत्मीय मुलाक़ात

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया घुघरा, पटपरा रैयत और खड़देवरा का निरीक्षण नर्मदा परिक्रमा आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

हनुमान शेषनाग मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ चढ़ा विशेष श्रंृगार

Reva India News

Leave a Comment