Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज

मण्डला 19 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत् 13 दिसम्बर 2021 से प्रथम चरण में शामिल नारायणगंज, निवास तथा बीजाडांडी एवं द्वितीय चरण में शामिल घुघरी, मोहगांव तथा मंडला विकासखण्ड के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 13 दिसम्बर को ही निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी किया गया था। प्रथम तथा द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्डों के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 निर्धारित है। 20 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी।

 

23 दिसम्बर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

 

प्रथम तथा द्वितीय चरण के पंचायत निर्वाचन के लिए 23 दिसम्बर 2021 को अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 23 दिसम्बर को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार एवं निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। इसी प्रकार तृतीय चरण के निर्वाचन के संबंध में 10 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस तथा 10 जनवरी को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

 

6 तथा 28 जनवरी को प्रथम एवं द्वितीय चरण का मतदान

 

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के तहत् 3 चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मंडला जिले के प्रथम चरण में शामिल तीन विकासखण्ड नारायणगंज, निवास तथा बीजाडांडी में 6 जनवरी 2022 को, द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्ड घुघरी, मोहगांव तथा मंडला में 28 जनवरी 2022 को एवं तृतीय चरण में शामिल विकासखण्ड बिछिया, मवई तथा नैनपुर में 16 फरवरी को मतदान किया जाएगा। मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। केवल सरपंच तथा पंच पद के लिए मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात् मतगणना की जाएगी।

Related posts

शांति समिति की बैठक 14 मार्च को

Reva India News

राजस्व रिकार्ड डिजिटाईजेशन की तैयारियाँ पूर्ण करें – पीएस राजस्व विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देश

Reva India News

मंत्री के प्रथम मंडला आगमन पर आदिवासी शासकीय एवं सामाजिक संगठन ने किया भव्य स्वागत

Reva India News

Leave a Comment