Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रेक्षक श्री खरे ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

मण्डला 19 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंडला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र खरे ने निवास अनुविभाग के अंतर्गत नारायणगंज, बीजाडांडी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम निवास शिवाली सिंह, तहसीलदार नारायणगंज अनिल जैन, संपर्क अधिकारी महाप्रबंधक श्री गोंटिया सहित संबंधित उपस्थित थे। श्री खरे ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान केन्द्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई, पानी, बिजली एवं अन्य निर्वाचन गतिविधियों के लिए अनिवार्यतः व्यवस्था बनाएं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अन्य विषयों पर जरूरी निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री खरे ने नारायणगंज क्षेत्र के चिरईडोंगरी, भावल, गूजरसानी एवं सहजनी मतदान केन्द्रों का तथा बीजाडांडी क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया एवं जरूरी निर्देश दिए। इसी प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणगंज के स्ट्रांग रूम एवं काऊँटिंग रूम का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related posts

नेहरू पार्क नर्मदा तट पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला नर्मदा में एसडीईआरएफ नगरपालिका के समन्वय से दिखाया लाइव डेमो

Reva India News

फील्ड विजिट करें तथा अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें अधिकारी – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

बर्ड फ्लू से अलर्ट के मद्देनजर एडवाईजरी जारी

Reva India News

Leave a Comment