Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

मण्डला 21 दिसम्बर 2021

कैरियर मार्गदर्शन सप्ताह के दूसरे दिन जिला कैरियर काउंसलिंग टीम शासकीय हाई स्कूल बिंझिंया मंडला पहुंची। जिला कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, आनंद मसीह आईटीआई मंडला। कार्यक्रम में क्रांति सिंह काउंसलर रोजगार कार्यालय मंडला, रंजीता कमलेश सहायक प्राध्यापक आरडीपीजी कॉलेज मंडला ने छात्रों को विभिन्न विषयों से संबंधित चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकता व क्षमता अनुरूप कैरियर निर्धारण करने प्रेरित किया गया। जिला कैरियर काउंसलर उपाध्याय ने विद्यार्थियों को एमपी एस्पायर पोर्टल संबंधी जानकारी भी दी। कैरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता, उद्देश्य, संबंधित क्षेत्र व अवसर तथा विषय पर आधारित कार्य क्षेत्र, दसवीं के बाद विषय का चुनाव तथा 12वीं व स्नातक के पश्चात कैरियर के अवसर पर मार्गदर्शन भी दिया गया। ICT career GPSTM App को डाउनलोड करने का तरीका व संचालन करना भी सिखाया गया।

समाचार क्रमांक/183/फोटो संलग्न

Related posts

गलत जानकारी देकर पंजीयन कराने पर होगी कार्रवाई

Reva India News

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment