Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8403 किसानों से 464339.54 क्विंटल धान की खरीदी

मण्डला 21 दिसम्बर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 21 दिसम्बर 2021 तक जिले के 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। आज दिनांक तक 8403 किसानों से 464339.54 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आएं। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को दें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी आग्रह किया है।

Related posts

टीएल बैठक आयोजित कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

परीक्षा पर चर्चा: बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नों के उत्तर कैसे तैयार करें ?

Reva India News

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है

Reva India News

Leave a Comment