Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई सघन चालानी कार्यवाही

मण्डला 8 जनवरी 2022

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने वरिष्ठ जिला अधिकारियों को  मुख्यालय में मॉस्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के लिए कार्यपालिक शक्ति प्रदान की है। इन वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहों पर की गई है। वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने उदय चौक, कटरा, बिंझिया तिराहे तथा चिलमन चौक में मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की। अधिकारियों एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान एवं प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए तथा उल्लंघन पर जुर्माना भी आरोपित किया। इसी प्रकार बिना मॉस्क के घूमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं उन्हें कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समझाइश भी दी गई।

Related posts

15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाया जा रहा कोविड का द्वितीय डोज

Reva India News

आज आयोजित होगी साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत निराकरण के लिए 16 खंडपीठों का गठन, लंबित राजीनामा के 768 प्रकरणों पर होगा विचार

Reva India News

सात बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

Reva India News

Leave a Comment