Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड सेंटर में ड्यूटी के लिए संशोधित आदेश जारी

मण्डला 8 जनवरी 2022

वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मद्देनजर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत नोडल एम.ओ. डॉ. सुमित सिंगौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आयुष चिकित्सा अधिकारियों की डयूटी डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड सेंटर (डी.सी.सी.सी.) मण्डला में लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी रोस्टर अनुसार प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एएमओ डॉ. सीमा भवेदी तथा डीईओ लखन लाल चंदेल की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एएमओ डॉ. प्रगति वर्मा सोनी तथा सहा.ग्रेड-3 राजेश बर्मन, रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक एएमओ डॉ. समीर साहू तथा डीईओ संजय सिंगौर की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-1 मण्डला मनोज धुर्वे डिस्टिक्ट्र कोविड कमांड सेंटर (डी.सी.सी.सी.) मण्डला के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार: धरमपुर में लगा चैपाल, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुईं जिले की 1 लाख 99 हजार 435 लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

Reva India News

15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए सेशन साईट निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment