Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में लोकस्वास्थ्य एवं लोकहित के दृष्टिगत इंसीडेंट कमांडर नियुक्त

मण्डला 8 जनवरी 2022

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लोक स्वास्थ्य एवं लोक हित के दृष्टिगत कोरोना (कोविड-19) वायरस ओमीक्रोन वेरिएंट के संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश जारी किये गए हैं। उन्हें कार्यान्वित करने के लिये जारी दिशा-निर्देशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी व कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की इंसिडेंट कमाण्डर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। जारी ड्यूटी आदेश के तहत संपूर्ण मंडला अनुभाग क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र अहके, निवास के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवाली सिंह, नैनपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रियंका वर्मा, बिछिया एवं घुघरी के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुलेखा सुदेश उईके, संपूर्ण तहसील क्षेत्र मंडला के लिए प्र.तह. एवं कार्य.दंडा. देवीप्रसाद चक्रवर्ती, संपूर्ण तह.क्षे. नैनपुर के लिए प्र.तह. एवं कार्य.दंडा. शांतिलाल विश्नोई, संपूर्ण तह.क्षे. नारायणगंज के लिए कार्य.दंडा. अनिल जैन, संपूर्ण तह.क्षे.निवास के लिए प्रभारी तह. एवं कार्य.दण्डा. राकेश खम्परिया, संपूर्ण त.क्षे.बिछिया के लिए तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा. कमल सिंगसार, संपूर्ण तह.क्षे.घुघरी के लिए प्र.तह. एवं कार्य.दण्डा. हरिओम ठाकुर, संपूर्ण क्षे.मोहगांव के लिए तह.एवं कार्य.दण्डा. निशा नापित, संपूर्ण क्षेत्र अंजनिया के लिए ना.तह. एवं कार्य.दण्डा. शीतल चंद्रवंशी, बम्हनी के लिए ना.तह. एवं कार्य.दण्डा. अनेन्द्रनाथ प्रजापति, बबलिया के लिए ना.तह. एवं कार्य.दण्डा. साक्षी शुक्ला, बीजाडांडी के लिए ना.तह. एवं कार्य.दण्डा. सुन्नूसिंह ठाकुर, मवई के लिए ना.तह. एवं कार्य.दण्डा. शीतल चंद्रवंशी एवं चिरईडोंगरी के लिए ना.तह. एवं कार्य.दण्डा. वंदना कुशराम की इंसीडेंट कमांडर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है।

Related posts

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 जून 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला में “जनजातीय गौरव दिवस” पर हुए ऐतिहासिक आयोजन पर दी बधाई

Reva India News

Leave a Comment