Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सख्ती से कराएँ कोविड प्रोटोकॉल का पालन – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने ली कोविड, ओलावृष्टि तथा रोजगार मेले के संबंध में बैठक

मण्डला 10 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया कि कोरोना के बढ़ते प्रकरण चिंता का विषय है, समय रहते सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड गाईडलाईन का सख्ती से पालन कराएँ। मॉस्क न लगाने वाले तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में एनआईसी कक्ष से कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी की सुरक्षा सर्वोपरि है। संक्रमित व्यक्ति के उपचार के लिए पुख्ता इंतजाम करें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का गंभीरतापूर्वक चिन्हांकन करते हुए उनकी सेम्पलिंग कराएं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप जाँच सुनिश्चित करें तथा जाँच की रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूर्ण करें। कोई भी पात्र बच्चा वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

 

7 दिन में पूर्ण करें फसल नुकसान का सर्वे

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनेक क्षेत्रों में ओलावृष्टि तथा अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय टीम गठित कर 7 दिवस में सर्वे का कार्य पूर्ण कराते हुए 10 दिवस के अंदर मुआवजा वितरण की कार्यवाही प्रारंभ करें। सर्वे का कार्य पूरी प्रमाणिकता एवं ईमानदारी से होना चाहिए। सर्वे के उपरांत सूची ग्राम पंचायत में चस्पा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे कार्य में जनप्रतिनिधियों को भी विश्वास में लेते हुए उनका सहयोग प्राप्त करें। मुआवजा की राशि किसानों के खाते में ही जारी की जाए।

 

12 जनवरी को मनाया जाएगा रोजगार दिवस

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को रोजगार दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए जिला स्तर पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें 100 हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शेष हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रक घर पहुंचाकर प्रदान किए जाएं।

Related posts

भरे हुए गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य तेजी से जारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिली प्रशंसा

Reva India News

10 जून को लगाए गए 701 कोविड टीके

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा के तहत् विशेष अभियान चलाकर सक्रिय महिला श्रमिकों का शत्-प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment