Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शैक्षिक पाठ्यक्रम के कठिन अंशों के निवारण हेतु ब्लॉकवार लगेंगे शिविर

मण्डला 18 दिसम्बर 2020

जिले के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट नई उड़ान संचालित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट नई उड़ान कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त हायर सेकण्डरी स्कूल एवं हाईस्कूल के प्राचार्यों को आदेशित किया गया है कि अपने विद्यालय में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं जेईई व नीट की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयनित विद्यार्थियों की तैयारी में हेतु दिए गए पाठ्यक्रम सामग्री की समस्याओं का समाधान जिले के विषय विशेषज्ञों द्वारा विकासखण्डवार निर्धारित समय सारणी अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय/मॉडल स्कूल में किया जाना है। इस हेतु संबंधित विकासखण्ड  के समस्त प्राचार्य पाठ्यक्रम के कठिन अंशों के निवारण हेतु विद्यार्थियों को विद्यालय समय पर शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related posts

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 सितम्बर 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 8 जुलाई 2026

Reva India News

Leave a Comment