Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगतसिंह वार्ड आत्मनिर्भर वार्ड घोषित

मण्डला 15 जनवरी 2022

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग-अलग प्रदाय करने के लिए एवं गीले कचरे से अपने ही घर में मटका विधि से खाद बनाने के लिए अभियान चलाया गया। नागरिकों को कैसे कचरे से खाद बनाई जाये की जानकारी दी गई और उन्हें समझाईश देते हुये बताया गया कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे से मटका विधि से खाद बनाई जा सकती है। साथ ही कचरे को मुख्य मार्ग, चौराहा एवं अपने-अपने घरों के आस-पास में न फैकने की समझाईश भी दी गई है। भगतसिंह वार्ड वासियों के द्वारा निरंतर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में प्रदाय किया जा रहा है। साथ ही मटका विधि से खाद बनाई जा रही है। इसलिए नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा भगतसिंह वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड घोषित किया गया है।

Related posts

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

Reva India News

जेईई, नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिफ्रेशर कोचिंग जिला मुख्यालय एवं विकासखंडों में हो रहे संचालित

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेला: ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment