Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया प्रावीण्यता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान मार्गदर्शन के लिए की जाएगी कैरियर काउंसलिंग

मंडला 25 अप्रैल 2024

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणामों में प्रदेश और जिला स्तर पर प्रावीण्यता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया तथा उनके भविष्य की रणनीति एवं सपने के बारे में आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि घोषित परिणाम यह बतलाते हैं कि आपने शिक्षा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल किया है। अपना लक्ष्य अभी से तय करें तथा उसे हासिल करने के लिए योजनाबद्ध रूप से तैयारी करें।

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाती है। सभी विद्यार्थी आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करें तथा अपने माता-पिता तथा जिले का नाम रोशन करें। बड़े होकर आप जिस भी पद पर रहें, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट ने कहा कि प्रावीण्यता सूची में जिले के विद्यार्थियों का शामिल होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि करियर काउंसलिंग के लिए हम एक सत्र आयोजित करेंगे। जिस भी क्षेत्र में ये जाना चाह रहे हैं उसकी संभावनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग एलएस जगेत, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

पशुपालन के संबंध में युवा उद्यमी संवाद आज

Reva India News

समेकित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2024-25 प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति के संबंध में

Reva India News

एसपी, अपर कलेक्टर की उपस्थिति में हुई गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल

Reva India News

Leave a Comment