Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 50 आवेदन

मण्डला 18 जनवरी 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 50 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहके ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम ग्वारा निवासी सुकरन लाल जंघेला ने श्रवण यंत्र प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम रमखिरिया के निवासियों ने रमखिरिया को ग्राम पंचायत बनाने, ग्राम नैझर के जगमोहन दास ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, ग्राम कटरा निवासी संतोष यादव ने गरीबी रेखा कार्ड प्रदान करने, ग्राम सिलगी निवासी राजेश ने श्रमिक कार्ड बनवाने, धौरानाला निवासी देवसिंह ने वृद्धापेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास दिलाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

Related posts

शिक्षक की भूमिका ना सिर्फ विद्यार्थी बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण – कलेक्टर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Reva India News

भू-सर्वेक्षण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र अधिसूचित किए गए कलेक्टर ने जारी की अधिसूचना

Reva India News

सांसद कप 2021 प्रारंभ केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment